स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को शहडोल नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में शहर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, विद्यार्थियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
reporter

शहडोल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को शहडोल नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में शहर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, विद्यार्थियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों के साथ नगर में भ्रमण किया। पूरे शहर का वातावरण तिरंगामय हो गया और लोगों में देशभक्ति का उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।
इस अवसर पर नागरिकों से 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। लोगों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने, तिरंगे के साथ सेल्फी साझा करने तथा इस जनआंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया गया।
प्रशासन ने कहा कि हर नागरिक की सहभागिता से तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के गौरव का यह अभियान और अधिक प्रभावी बनेगा। सभी से एकजुट होकर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और स्वतंत्रता के इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया गया।

5 सित॰ 2026, 11:31 pm

20 अग॰ 2026, 06:41 am

12 अग॰ 2026, 04:31 am

25 जुल॰ 2026, 06:14 am