बाघ का शिकार कर उसकी खाल एवं हड्डियों की विदेशों में तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के कुख्यात शिकारी शेर पारधी उर्फ शेर सिंह निवासी जिला कटनी को शहडोल से गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्टर

बाघ की खाल-हड्डियों की तस्करी में शामिल गिरोह पर कार्रवाई, पांच राज्यों से अब तक आठ आरोपी पकड़े गए
शहडोल। वन्यजीव अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (MPSTF) की जबलपुर क्षेत्रीय इकाई को बड़ी सफलता मिली है। बाघ का शिकार कर उसकी खाल एवं हड्डियों की विदेशों में तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के कुख्यात शिकारी शेरु पारधी उर्फ शेर सिंह निवासी जिला कटनी को शहडोल से गिरफ्तार किया गया है। 18 फरवरी 2025 से जांच चल रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में करते थे तस्करी
जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में वर्ष 2024-25 के दौरान बाघों का शिकार कर उनके अवयव मेघालय, असम और मिजोरम के तस्करों को बेचते थे। इसके बाद इन वन्यजीव अवयवों की म्यांमार के सरगना के माध्यम से अवैध अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्करी किए जाने की आशंका है।
ब्यौहारी से हुआ गिरफ्तार
मुखबिर तंत्र से मिली सूचना पर गठित टीम ने शहडोल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फरार शेरु पारधी और उसकी सहयोगी बिनौरी बाई को 4 सितंबर को ब्यौहारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छुरी, चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद किया गया। दोनों को जबलपुर के विशेष न्यायालय में पेश कर पांच दिन की फॉरेस्ट रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

20 अग॰ 2026, 06:41 am

14 अग॰ 2026, 01:09 am

12 अग॰ 2026, 04:31 am

25 जुल॰ 2026, 06:14 am